Skip to main content

CoronaVirus Vaccine:

 CoronaVirus Vaccine: कोरोना के टीके पर खुशखबरी, भारत पहुंची रूसी वैक्सीन की पहली खेप

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Nov 2020 10:41 PM IST


विज्ञापन



भारत में कोरोना वायरस वैक्सीन1 of 6

भारत में कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : Twitter@RusEmbUSA

AU Plus

विज्ञापन मुक्त विशिष्ट अनुभव के लिए अमर उजाला प्लस के सदस्य बनें

Subscribe Now

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनियाभर के लोगों को कोरोना की वैक्सीन का इंतजार है। रूस ने अगस्त में दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-वी (Sputnik-V) को मंजूरी देकर दुनिया को चौंका दिया था। हालांकि इस वैक्सीन के अंतिम चरण का ट्रायल अबतक पूरा नहीं हुआ है और रूस में आपातकालीन अप्रूवल के तहत उच्च जोखिम वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई जाने लगी है। वहीं, भारत में दिग्गज फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डी लैबोरेटरीज इस वैक्सीन का ट्रायल करने जा रही है। देश में इस वैक्सीन का दूसरे और तीसरे चरण का ट्रायल किया जाना है। खबर है कि इसके लिए वैक्सीन की खेप भारत पहुंच चुकी है।

विज्ञापन



Coronavirus Vaccine2 of 6

Coronavirus Vaccine - फोटो : Freepic

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी कोरोना वैक्सीन Sputnik-V की पहली खेप भारत आ गई है। हाल ही में फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डीज को रूसी कोरोना वैक्सीन के भारत में ह्यूमन ट्रायल की अनुमति मिली थी। डॉ. रेड्डीज और स्पुतनिक-वी के वाहन से उतारे जा रहे छोटे कंटेनरों का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद इस संभावना को बल मिला।




Comments